3tc cricket kya hota hai in hindi | 3tc cricket rules

हेलो नमस्कार दोस्तो आप लोगो के मन मे निम्नलिखित सवाल आते होंगे
जैसै:-
3tc cricket kya hota hai in hindi?
3tc cricket ke rules?
3tc cricket rules in hindi?
What is 3tc cricket?
3tc cricket match rules?
3tc cricket match score.
3tc cricket match schedule.
3tc cricket match in hindi meanings.



आइए जानते है

3tc cricket kya hota hai

और 3tc cricket ke rules kya hai?

Rule 1- क्रिकेट की एक टीम में 11 खिलाड़ी खेलते हैं लेकिन इस मैच में हर टीम में 8 खिलाड़ी होंगे और 3 टीमें मैच में भाग लेंगी।

Rule 2- हर टीम को खेलने के लिए 12 ओवर मिलेंगे। दोनों विपक्षी टीमें 6-6 ओवर डालेंगी। यानि एक टीम को एक मैच में 6 ओवर खेलने का मौका मिलेगा।

Rule 3- ना T-20 ना वनडे इस मैच को 36 ओवर का खेला जाएगा। जिसे 18 ओवर्स के दो हाफ में बांटा गया है। हाफ-टाइम में ब्रेक भी होगा।

Rule 4-पहले हाफ में रोटेशन के हिसाब से बल्लेबाजी और गेंदबाजी करेंगी। तीनों टीमों की स्टार्टिंग पोजीशन ड्रॉ के जरिए तय होंगी।

Rule 5- 7 विकेट गिरने के बाद लास्ट खिलाड़ी अकेले बल्लेबाजी कर सकता है, लेकिन वो सिर्फ ईवन नंबर्स में ही रन बना सकता है। हालांकि अगर सातवीं विकेट पहले हाफ में ही गिर जाती है, तो टीम को हाफ के बचे हुए ओवरों को छोड़ना होगा। बचा हुआ बल्लेबाज दूसरी हाफ में पारी को जारी रख सकता है।

Rule 6- गेंदबाजी करने वाली टीम को 12 ओवरों के लिए एक नई गेंद मिलेगी। उस गेंद को वो दोनों टीमों के खिलाफ इस्तेमाल करेंगे।

Rule 7- हर गेंदबाज ज्यादा से ज्यादा 3 ओवर डाल सकता है। यह तीन ओवर दोनों पारियों में बांटे जा सकते हैं।

Rule 8- हर टीम के पास 8 प्लेयर्स हैं, तो मैच के दौरान 3 अतिरिक्त फील्डर्स की अनुमति होगी। इन खिलाड़ियों का चयन डगआउट में बैठी टीम के हिसाब से किया जा सकता है।

Rule 9- क्रिकेट रूल्स जैसे वाइड, नो बॉल और बाउंसर्स मैच में एप्लाई होंगे।

Rule 10- अगर दो टीमों के बीच स्कोर टाई हो जाता है, तो सुपर ओवर के जरिए इस बात का फैसला होगा कि कौन सी टीम गोल्ड जीतेगी। तीनों टीमों के बीच स्कोर टाई हो जाता है, तीनों को गोल्ड मिलेगा। अगर दूसरे प्लेस के लिए स्कोर टाई होता है, तो सिल्वर मेडल को शेयर किया जाएगा।

Rule 11- बारिश के कारण अगर मैच को छोटा करना पड़ता है, तो 18,24 और 30 ओवरों तक किया जा सकता है। ‘3TC’ ने इसके लिए फॉर्मूला तय किया हुआ है।